Maharajganj

पंकज चौधरी के यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, चौराहों पर मना उत्सव

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महराजगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता चौराहों पर एकत्र हुए, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और पार्टी के झंडों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उनका मानना है कि जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष तक संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेता के रूप में पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। पंकज चौधरी महराजगंज जिले से सात बार के सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत गोरखपुर से पार्षद के रूप में हुई थी। इसके बाद महराजगंज जिले से भाजपा सांसद चुने गए और केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री बने। प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : विधायक की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे सीएम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम